बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की तबियत बिगड़ी..अस्पताल में भर्ती

धनबाद । जिले के बाघमारा विधानसभा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई। पेट में तेज दर्द होने की शिकायत के बाद आनन-फानन में उन्हें निचीतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार विधायक ढुल्लू महतो को दुर्गापुर इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें की विधायक ढुल्लू महतो कोलाइटिस बीमारी से ग्रसित है, जिसका इलाज हैदराबाद से चल रहा है। मालूम हो कि धनबाद में विधायक ढुल्लू महतो का कोर्ट के एक मामले में सरेंडर करने का आदेश जारी है। उन्हें सरेंडर करने की भी चर्चा इलाकों पर जोरों पर थी। लेकिन अचानक बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close