वर्चस्व को लेकर फिर धनबाद में खूनी खेल : सिंह मेंशन समर्थक की बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या

धनबाद : अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर झरिया में एकबार फिर हत्या हुई है. झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में सोमवार की रात सिंह मेंशन समर्थक 36 वर्षीय धनंजय यादव की हत्या बेरहमी से कर दी गई.

हत्यारों ने गोली मारने के साथ-साथ भुजाली व चाकू से भी प्रहार किया. बच्चों के सामने गोली मारी गई . यहां बता दें कि मृतक धनंजय सिंह मेंशन’ समर्थक था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

19 जनवरी 2023 को धनंजय और रघूकूल समर्थक रामबाबू धिक्कार के बीच सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती मे खूनी संघर्ष हुई थी. उस दौरान धनंजय के दोस्त निरंजन तांती की पीट पीट कर व तलवार घोंप कर हत्या कर दी गई थी. वहीं दो दिन पूर्व एक महिला के घर भी गोलीबारी हुई थी.

झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर के रहने वाले 35 वर्षीय धनंजय यादव की सोमवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद में हत्या को लेकर मिली जानकारी के अनुसार धनंजय यादव के पिता भगवान यादव घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे. जबकि धनंजय यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रहे थे. इसी बीच देर रात किसी ने दरवाजा खटखटाया, आवाज सुनकर धनंजय की पत्नी दरवाजा खोलने पहुंची.

दरवाजा खुलते ही अपराधी घर के अंदर घुस गए. विरोध करने पर अपराधी ने धनंजय पर भुजाली से हमला कर दिया. पत्नी के द्वारा बीच-बचाव करने पर अपराधियों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया. इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर धनंजय की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधी 6 की संख्या में पहुंचे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close