एसडीओ अशोक से बॉडीगार्ड व गाड़ी ली गयी वापस, SIT जल्द करेगी पत्नी मामले में पूछताछ, उधर नये एसडीओ ने स्वत: लिया प्रभार

SDO Ashok Kumar: एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। माना जा रहा है कि जल्द ही हजारीबाग की जांच टीम मामले में एसडीओ से पूछताछ करेगी। वहीं एसआईटी को एसडीओ के आवास स्टाफ से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। कर्मचारियों के बयान के आधार पर ही एसडीओ से पूछताछ की तैयारी है। किस दिन पूछताछ होगी, ये तो पता नहीं, लेकिन ये जरूर माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक आरोपी एसडीओ से पूछताछ हो सकती है। इधर गुरुवार को एलआरडीसी राज किशोर प्रसाद ने सदर एसडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार सिंह से उनके बॉडीगार्ड वापस ले लिया गया है। वहीं, जो सरकारी गाड़ी उन्हें दी गई थी वह भी वापस ले ली गई है। ये सुविधाएं एसडीओ को 30 दिसंबर तक दी गयी थी, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से तबादला आदेश के बाद उनसे ये सुविधा वापस ले ली गयी। आपको बता दें कि 30 दिसंबर को ही झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से उनका तबादला कर दिया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर इस मामले में फूंक फूंककर कदम बढ़ा रही है। पुलिस की टीम मृतिका अनीता देवी के परिजनों से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में एसडीओ के व्यवहार और प्रताड़ना की बड़ी शिकायत मिली है। लिहाजा अशोक कुमार से उन तमाम सवालों का जवाब लेना अब जरूरी हो गया है। हालाकिं अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि एसडीओ से पूछताछ कब और कैसे होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पिछले महीने हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी को जलाकर मार डालने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में बोकारो में उनसे प्रांरभिक पूछताछ हुई थी, लेकिन ये पूछताछ उस वक्त हुई थी, जब उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद उनसे पूछताछ जल्द हो सकती है।

Related Articles

close