बोकारो : शराबी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, डांट से भड़का गुस्सा, टांगी से किया जानलेवा हमला

Bokaro: Alcoholic son kills father; enraged by a scolding, he launches a fatal attack with an axe.

बोकारो। शराब चीज ही ऐसी होती है, ना रिश्ते का लिहाज करती है और ना कानून का डर रखती है। झारखंड के बोकारो में रिश्ते को कलंकित करने का ऐसा ही एक मामला आया है। शराब पीने को लेकर पिता ने अपने बेटे को डांटा तो, बेटे ने टांगी से पिता की जान ले ली। झारखंड के बोकारो जिले में शराब की इस लत ने एक परिवार को उजाड़ दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव में नशे में धुत बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामा के घर से लौटने के बाद हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन करमाली शुक्रवार देर रात अपने मामा के घर आयोजित एक कार्यक्रम से लौटा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। घर पहुंचने पर उसके पिता जयलाल करमाली (63 वर्ष) ने शराब पीने की आदत को लेकर उसे फटकार लगाई। उसे आगे से शराब नहीं पीने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

परिजनों के मुताबिक, जयलाल करमाली लंबे समय से बेटे की नशे की लत से परेशान थे। उन्होंने बेटे से कहा कि उसकी शराब की वजह से परिवार में लगातार तनाव बना रहता है और उसकी पत्नी भी मारपीट से तंग आकर मायके चली गई है। लेकिन वो शराब पीने की अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

गुस्से में टांगी उठाकर कर दिया हमला

पिता की बात सुनकर अर्जुन करमाली गुस्से में आ गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान उसने घर में रखी टांगी उठाई और पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्जुन करमाली को पकड़ लिया और घर में ही बांधकर रखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली गई है।जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close