सोना-चांदी के दाम में बूम…अगले हफ्ते भी धड़ाम से बढ़ेंगे दाम…जानें एक्सपर्ट्स की सटीक भविष्यवाणी”

Boom in the prices of gold and silver...Prices will increase sharply next week too...Know the accurate predictions of experts"

Gold Silver Price Today: भारत में त्योहार और शादी के सीजन से पहले सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतें अब तक के रिकॉर्ड हाई के करीब हैं, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते भी इसमें तेजी बनी रह सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशक अब अमेरिकी फंडिंग बिल, लेबर मार्केट डेटा और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं, जिनका सीधा असर गोल्ड-प्राइस पर देखने को मिलेगा.

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें पिछले हफ्ते ₹3,222 यानी 2.8% बढ़कर ₹1,18,113 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. यह अपने ऑल-टाइम हाई ₹1,18,444 प्रति 10 ग्राम के बेहद करीब रही. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि दिवाली से पहले सोना ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने चांदी के रेट

JM Financial Services के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर (Pranav Mer) ने कहा, ‘नए हफ्ते के दौरान गोल्ड प्राइस में उतार-चढ़ाव अधिक रहेगा. निवेशक पहले मुनाफा बुक करेंगे और फिर दोबारा खरीदारी शुरू करेंगे.’ पिछले हफ्ते सोने में 3.5-4% की तेजी देखने को मिली थी. इस उछाल के पीछे प्रमुख कारण रहे,

  • कमजोर अमेरिकी डॉलर
  • सरकारी शटडाउन की आशंका
  • महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा की देरी

ETF, सेंट्रल बैंक और सट्टेबाजी से बढ़ी रफ्तार

Angel One के एनालिस्ट प्रथमेश माल्या (Prathamesh Mallya) के अनुसार, ‘घरेलू बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. अमेरिकी सरकारी शटडाउन और संभावित फेड दर कट ने सोने को और मजबूती दी है.’ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती ETF होल्डिंग्स, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, और सट्टेबाजों की सक्रियता ने सोने की तेजी को और बढ़ावा दिया. अब सोने की कीमतें प्रोडक्शन कॉस्ट से अलग हो चुकी हैं, और प्रोड्यूसर मार्जिन 55 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close