ब्रेकिंग : अलग अलग जिलों के 12 इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी ACB में भेजे गए , आदेश जारी

रांची : पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों और पुलिस के अन्य विंग में तैनात एक दर्जन इंस्पेक्टर का एसीबी में तबादला कर दिया है. बुधवार को राज्य पुलिस स्थापना पार्षद की बैठक में यह निर्णय लिया गया. डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
- चतरा जिला बल में तैनात कामेश्वर प्रसाद चौधरी,
- साइबर थाना में तैनात सुनील कुमार,
- देवघर जिला में तैनात विक्रम प्रताप सिंह,
- रेल जमशेदपुर में तैनात रूपेश कुमार सिंह,
- चाईबासा में तैनात लक्ष्मण प्रसाद,
- हजारीबाग जिला बल के रोहित कुमार सिंह,
- पीसी पदमा में तैनात बसंत कुमार और विजय रंजन कुमार,
- विशेष शाखा में तैनात मनोज कुमार 1,
- कल्याण वीरूवी,
- अजय कुमार साहू,
- जीपीटीसी पदमा में तैनात श्रीनिवास कुमार का तबादला एसीबी रांची कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से अभिलंब योगदान करने के बाद अवगत करने को कहा है.
ये खबर भी पढ़ें…










