BREAKING: लाल चौक में गोलियों की गूंज! ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर आतंकी हमला, इलाज के दौरान शहीद, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

गश्त के दौरान आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को बनाया निशाना। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने पुलिस पर बड़ा हमला कर दिया। गश्त के दौरान आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोकेरनाग रोड स्थित लाल चौक इलाके में पुलिस की नियमित गश्त के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी, आईआर 3rd बटालियन में तैनात थे और बड़गाम जिले के बीरू गांव के निवासी थे। उनकी शहादत की खबर से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।

इलाके की घेराबंदी, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

हमले की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंच गए। पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close