दिल्ली के बाद पटना में भी बवाल! छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन से हालात बेकाबू

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन; पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, कई घायल होने की खबर।

पटना।

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब राजधानी दिल्ली से निकलकर अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। बुधवार को पटना में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार, AISA ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पटना में विरोध मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पथराव के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

दिल्ली की हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

यह प्रदर्शन सोमवार को दिल्ली में CJP और छात्रों के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया था। दिल्ली में भी प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलनकारी छात्रों और CJP समर्थकों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया है। संगठन का दावा है कि जंतर-मंतर पर लगातार बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं और आंदोलन को विभिन्न राज्यों से समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा और कड़ी

इधर राजधानी दिल्ली में संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, रफी मार्ग और लुटियंस दिल्ली के कई संवेदनशील इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। दंगा-रोधी इकाइयों और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को भी तैयार रखा गया है। साथ ही राजीव चौक समेत 16 मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आवश्यकतानुसार परिचालन प्रभावित किया गया है।

NEET विवाद को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close