अवैध खनन के आरोपी के घर से ED को मिली हेमंत सोरेन की पासबुक और चेक बुक…. बढ़ने वाली है मुख्यमंत्री की मुश्किलें…क्या जायेगी कुर्सी ?

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें अब और भी बढ़ गयी है। खनन घोटाले में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा के घर से छापे के दौरान ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैंक पासबुक और हस्ताक्षर की हुई चेक बुक मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिश्रा मुख्य आरोपी है। पंकज मिश्रा के घर हुई छापेमारी में हेमंत सोरेन की एक बैंक पासबुक और कुछ चेकबुक बरामद की गई हैं. इस तरह की बेहद निजी रखी जाने वाली चीजें पंकज मिश्रा के घर मिलने के बाद हेमंत सोरेन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को PMLA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। मिश्रा के अलावा इस मामले में बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को 4 और 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। आपको बता दें कि इसी मामले में हेमंत सोरेन पर भी आरोप लगे थे। मामले की सुनवाई के बाद गोपनीय रिपोर्ट झारखंड के राज्यपाल को सौंपी गई है लेकिन उन्होंने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है।

चार्जशीट के मुताबिक, आठ जुलाई को साहिबगंज जिले में मिश्रा के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में सोरेन की बैंक पासबुक भी थी। चार्जशीट में कहा गया है, ‘एक सीलबंद लिफाफा जिसमें एक पासबुक और दो चेक बुक हैं, इसमें दो हस्ताक्षरित चेक- 004718 और 004719 हैं। इसके अलावा 31 ब्लैंक चेक जिनके नं. 005720 से 004750 हैं, बैंक ऑफ इंडिया, गंगाप्रसाद शाखा, साहिबगंज के हैं, ये सभी हेमंत सोरेन के नाम पर खाता संख्या 5932xxxxxxxxxxx से संबंधित हैं।’ ईडी ने केजरीवाल सहित 43 गवाहों की सूची और उनके रिकॉर्ड किए बयानों की एक सूची भी उपरोक्त तीन आरोपियों के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने के लिए प्रदान की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ही परिवार की कंपनियों को खनन का पट्टा दे दिया। बीजेपी की शिकायत पद उनके खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट की शर्तों का उल्लंघन करने का मामला शुरू हुआ। उनकी सदस्यता रद्द करने संबंधी याचिका पर चुनाव आयोग ने सुनवाई की. चुनाव आयोग की रिपोर्ट राज्यपाल रमेश बैस को सौंपी जा चुकी है लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close