ब्रेकिंग : पूर्व विधायक की गाड़ी गुमला – रांची- सिमडेगा मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित देवनदी मोड़ के पास दो गाडियां आपस में टकरा गयी. इस हादसे में कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आयी है. हालांकि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी में सिमडेगा के पूर्व विधायक निर्मल बेसरा भी मौजूद थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी गुमला की तरफ से आ रही थी. वहीं सिमडेगा की ओर से एक गाड़ी आ रही थी. तभी गुमला – रांची- सिमडेगा तीन मुहान पर दोनों गाड़ी आपस में टकरा गयी.
ये खबर भी पढ़ें…










