ब्रेकिंग : शनिवार को भी खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

रांची । राज्य सरकार ने शनिवार के दिन भी सरकारी कार्यालयों को खोलने का आदेश दिया है.झारखंड विधानसभा सत्र को देखते हुए ये निर्णय लिया गया। विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक निर्धारित है। इस बीच 4 मार्च और 18 मार्च के दिन शनिवार पड़ रहा है.

राज्य सचिवालय एवं कार्यालय में शनिवार की छुट्टी रहती है ऐसे में इन दोनों दिन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। सत्र के दौरान यदि राज्य भर के किसी और भी कार्यालय में अगर अवकाश है तो भी उस दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है। सारे कार्यालय में शनिवार के दिन अन्य कार्य दिवस की तरह कार्य होंगे और बजट से जुड़े कार्यालय भी खुले रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close