Breaking Job Alert: AIIMS CRE 2025 का नोटिफिकेशन जारी…10th पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका…

2 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन—जानें योग्यता, फीस, और पूरा आवेदन प्रोसेस

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन – CRE 4 (2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Breaking Job Alert: कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

AIIMS CRE 4 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
पात्रता शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तय होगी—

  • 10th पास

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 12th पास

  • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन

पोस्ट के अनुसार योग्यता अलग-अलग है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए।

उम्र सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष

  • अधिकतम उम्र: 30 वर्ष
    (आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।)

Breaking Job Alert:आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

एम्स में आवेदन करना बेहद आसान है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है—

  1. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Common Recruitment Examination – 4 (CRE-4) लिंक पर क्लिक करें।

  3. Create a New Account पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।

  5. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

  6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Breaking Job Alert:एप्लीकेशन फीस (Application Fees)

  • जनरल/ओबीसी: ₹3000

  • SC/ST/EWS: ₹2400
    (फीस केवल ऑनलाइन जमा की जाएगी।)

Related Articles

close