Breaking : राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे दुमका, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

दुमका । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दुमका पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी सहित कई नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी के नेशनल प्रसीडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। झारखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह है।










