ब्रेकिंग: पारा शिक्षक का आंदोलन स्थगित, CM हेमंत सोरेन का दूत बनकर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने सुनाया संदेशा

रांची। राज्य भर के पारा शिक्षकों का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि राज्य भर के पारा शिक्षक कल से ही अपने आंदोलन में जमे हुए थे। रांची राज भवन के समीप करीब 30 हजार की संख्या में पारा शिक्षक अपने आंदोलन को गति दे रहे थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश लेकर गिरीडीह विधायक सुधीर कुमार सोनू आज 12:00 बजे के करीब धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश धरना स्थल पर जमे पारा शिक्षकों के बीच सुनाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आप पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 जनवरी के बाद आप लोगों के मांगों पर सरकार निर्णय लेगी। तब तक के लिए आप लोगों को आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश को सुनने के बाद पारा शिक्षकों के संगठनों ने अपने आंदोलन को 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close