ब्रेकिंग: अंतिरक्ष यान लूना- 25 चंद्रमा पर क्रैश, लैंडिंग की थी तैयारी

मास्को : रूस के चंद्रमा मिशन को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी में लगा इसका स्पेसक्राफ्ट लूना-25 क्रैश हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोशन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरिक्ष में भेजे गए रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लगा है. अधिकारियों का कहना है कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर क्रैश हो गया है. इससे पहले शनिवार को ही खबर आई थी कि रूस के मून-मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई है. 21 अगस्त को इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिग होनी थी.

मानवरहित यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करते समय कुछ समस्याओं का सामना करने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.अंतरिक्ष यान चंद्रमा के एक हिस्से का पता लगाने के मिशन के हिस्से के रूप में सोमवार को उतरने वाला था जिसके बारे में वैज्ञानिकों का मानना था कि यह जमे हुए पानी और कीमती तत्वों का पता लगा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close