Breaking: रांची से गिरिडीह आ रही बस बराकर नदी में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका

गिरिडीह : यात्रियों से भरी सम्राट बस नदी में गिर गयी है. गिरि- डीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में बस गिरी है. कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटनास्थल की पहली तस्वीर

झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई है. इस घटना में अभी कितने लोगों की जान और माल की हानि हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना शनिवार की देर शाम की है. बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

घटना गिरिडीह डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में घटी है. बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोग बचाव कार्य के जुट गए. थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई. सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर लगातार अपडेट हो रही है…..

Related Articles

close