BREAKING : राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन खत्म…ग्रेड पे में सुधार सहित अन्य मांगों पर बनी सहमति…विरोध के स्वर फूटे

रांची । विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजस्व कर्मचारी ने सोमवार को अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले राज्यभर के राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) 54 दिनों से आंदोलन पर थे। संघ के पदाधिकारी और विभाग के सचिवों के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद संघ ने अपना आंदोलन खत्म करने लिया है। बैठक में संघ की लगभग आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनी है।

राजस्व कर्मियों का आंदोलन खत्म होने के बाद अंचल की कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे। साथ ही राज्य भर में लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन भी तेजी से होगा। एक अनुमान के मुताबिक राजस्व कर्मचारी के आंदोलन के कारण हजारों म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हुए हैं। जिससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव दशरथ चंद्र दास के हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र भी जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

54 दिनों बाद सकारात्मक बैठक के बाद संघ की हड़ताल समाप्त

संघ के पदाधिकारियों ने बताया की अपनी विभिन्न माँगो को लेकर आंदोलन कर रहे राजस्व कर्मचारियों ने अपना आंदोलन ख़त्म कर दिया है. झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले राज्य भर के राजस्व कर्मचारी ( हल्का कर्मचारी) 54 दिनों से आंदोलन पर थे. संघ के पदाधिकारियों और विभागीय सचिव के साथ हुई सकारात्मक बैठक के बाद संघ ने अपना आंदोलन ख़त्म करने का निर्णय लिया है। बैठक में संघ के लगभग आधा दर्जन माँगो पर सहमति बनी है ।

ग्रेड पे में सुधार सहित अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वाशन दिया गया है। 2000 से 2400 ग्रेड पे पर विचार करने के लिए कमिटी का गठन किया जाएगा। कमिटी अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। कमिटी में संघ के सदस्य और विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल टूटने के समझौते पर संघ के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव ने हस्ताक्षर किए। कमिटी में कार्मिक विभाग, वित्त विभाग, भू राजस्व विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध के फूटे स्वर, बुलाई आपातकालीन बैठक

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लखींदर मांझी ने इस समझौते पर असहमति व्यक्त किया, साथ ही सभी राज्य कार्यकारिणी सदस्य / सभी जिला अध्यक्ष/सचिव से अपील किया की
अमर किशोर प्रसाद सिन्हा के द्वारा संघ विरोधी नीति के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल को तोड़ने को लेकर दिनांक 08/11/2022 को समय सुबह 10 बजे रांची शहर अंचल में एक विशेष बैठक आहूत की जाती है। जिसमें सभी जिला के अध्यक्ष /सचिव /राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य साथीगण उपस्थित हों।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close