ब्रेकिंग : पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, भैंसा को मारी टक्कर, देखें वीडियो

रांची । पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक भैंसा को टक्कर मार दी और भैंसा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गया। जिससे ट्रेन अभी भी घटनास्थल पर खड़ी है।

सफर कर रहे शिक्षक कुंज बिहारी सिंह ने बताया

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे पटना से रांची आने वाले यात्री कुंज बिहारी सिंह ने बताया की टक्कर के बाद ट्रेन काफी समय से खड़ी है। जल्दी रांची पहुंचने के उद्देश्य से मैं वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। परंतु अब काफी विलंब की संभावना दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना बरकाकाना स्टेशन से 14 km पहले की बताई जा रही है। जबकि रेलवे के अधिकारी और कर्मी जल्द से जल्द फंसे भैंस को निकालने की कोशिश में लगे है। ताकि आवागमन बहाल हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close