- रांची। राज्य में पेंशन कोष का गठन किया जायेगा। बजट में आज वित्त मंत्री ने इस बात का ऐलान किया है। आंगन बाड़ी अभियान योजना के तहत बच्चों को पोशाक एवं टेस्ट बुक दिया जाएगा. राज्य में इस वित्तीय वर्ष के लिए 500 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया जा रहा है. आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 1700 की बढ़ोतरी की गई है. पहले 3100 दिया जाता था अब 4800 दिया जाएगा. साथ ही सामूहिक बिना बीमा योजना से जोड़ा जाएगा. सभी आंगनवाडी सेविकाओं को स्मार्टफोन देकर के जोड़ा जाएगा।
- मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद नौकरी नहीं मिलने पर अगले 6 माह तक बेरोजगार युवकों को 1 हजार रुपये और महिलाओं तथा दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
- पलामू, चाईबासा और दुमका में मनो-चिकित्सा केंद्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है.
- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के लिए 12,446 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोशाक और फर्नीचर के लिए 190 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
- विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि, किशोरी और महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा.
- सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जायेगी।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में 300 करोड़ रुपये का बजटीय उपबंध किया गया है.
- राज्य में नये औद्योगिक संस्थानों को लगाने की य़ोजना
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नये सड़क व पुलों का निर्माण
- मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
- राज्य के दो करोड़ 60 लाख हितग्राहियों को फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- पंचायती राज विभाग के लिए सभी पंचायतों में 65 इंच की एलईडी टीवी का योजना प्रस्तावित है.
- 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में 1583 करोड़ की राशि योजना मिलने की संभावना है.