बजट Update: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान… देश में 50 नए एयरपोर्ट और पीएम आवास योजना का फंड बढ़ाया जाएगा

Union Budget 2023 : मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने एलान किया है कि देश में नए 50 एयरपोर्ट खोले जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि देश में 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार उन्नत लैंडिंग को पुनर्जीवित करने का काम करेगी. सरकार ने 50 नए हवाई अड्डों को खोलने का एलान अपनी UDAN योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद के तहत किया है. जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना है.










