जवानों से भरी बस पलटी : चुनाव ड्यूटी में जा रही जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त… 5 SSB जवान हुए घायल

बिहार: दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी के लिए जा रहे SSB जवानों से भरा बस एनएच-27 पर सकरी के पास हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में SSB के पांच जवान घायल हो गये हैं। घयाल जवानों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से DMCH पहुंचाया। जहां सभी जवानों को इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि पांचों घायल जवान खतरे से बाहर हैं।
बस में कुल 37 जवान थे मौजूद
जानकारी के मुताबिक एसएसबी के पांच वाहन नाहर से गोपलगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन तेजी से मुड़ गयी। जिस वजह से एसएसबी का एक बस बेकाबू होकर पलट गयी। बस में कुल 37 जवान मौजूद थे जिनमें से 5 जवान घायल हो गये।
ये खबर भी पढ़ें…
मामले की सूचना मिलने के बाद DMCH के अधीक्षक भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी देखरेख में सभी जवानों का उपचार किया गया। अस्पताल के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं
ये खबर भी पढ़ें…











