PETROL DIESEL PRICE : डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल पुराने रेट पर ही मिलेगा, जानें अपने शहर का रेट

पटनाः रविवार यानी 18 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है लेकिन डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को जहां डीजल की कीमत 93.89 थी वहीं रविवार को 34 पैसे की कमी के साथ 93.55 हो गया है. पेट्रोल 107.17 रुपए लीटर मिल रहा है. पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.37 रुपए है.

आज क्या है पेट्रोल का रेट: सिवान में 106.40 पूर्णिया में 106.73, वैशाली में 105.25, औरंगाबाद में 106.97, गया में 105.94, दरभंगा में 105.99, मुजफ्फरपुर में 106.01, भागलपुर में 106.02, किशनगंज में 107.30, मधुबनी में 106.41, भोजपुर में 105.83, समस्तीपुर में 105.54 और बांका में 105.94 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें डीजल के दाम: गया में 93.17, दरभंगा में 92.65, मुजफ्फरपुर में 92.85, भागलपुर में 92.98, किशनगंज में 94.36, मधुबनी में 92.94, भोजपुर में 92.66, समस्तीपुर में 92.00, सिवान में 93.10, पूर्णिया में 93.65, वैशाली में 92.11, औरंगाबाद में 93.54 और बांका-92.03 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है.

ऐसे तय होती है पेट्रोल की कीमत? : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, एंट्री टैक्स और राज्यों में वैट की दरें जोड़ने के बाद तय की जाती है. राज्य सरकारें तेल की कीमतों पर अलग अलग वैट लगाती हैं. इस वजह से राज्यों में तेल की कीमतें अलग अलग दर्ज की जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है? : तेल का बेस प्राइस 48% होता है. जिसमें एक्साइज ड्यूटी 35%, सेल्स टैक्स 15% और कस्टम ड्यूटी 2% जोड़ी जाती है. इसमें तेल कंपनियों का कमीशन, एंट्री टैक्स, ढुलाई का खर्च भी जुड़ा हुआ होता है. इसी आधार पर अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती है.

पेट्रोल के भाव का ब्रेक अप (बिहार में) : बिहार में पेट्रोल की कीमत अगर 110 रुपये लीटर है तो इसमें डीलर को आपूर्ति होने वाला भाव करीब 52.80 रुपया, एक्साइज 38.50 रुपया, डीलर कमीशन 16.50 रुपया, वैट 2.20 रुपया होता है. यानि एक लीटर के लिए इतना चुकाना पड़ेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजल के भाव का ब्रेक अप (बिहार में) : अगर डीजल की कीमत की बात करें तो डीजल की कीमत 90 रुपये हैं, तो इसमें डीलर को आपूर्ति होने वाला भाव करीब 43.20 रुपया, एक्साइज (केंद्र सरकार का हिस्सा) 31.50 रुपया, डीलर का कमीशन 13.50 रुपया, वैट (राज्य सरकार का हिस्सा) 01.80 रुपया और खुदरा मूल्य यानी आपको एक लीटर के लिए इतना चुकाना पड़ेगा.

Related Articles

close