कैबिनेट ब्रेकिंग : अनियमित व संविदाकर्मियों को आज कैबिनेट से मिलेगा GOOD न्यूज ! …..कैबिनेट में आज कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। शाम 4 बजे से मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। खबर है कि आज कैबिनेट में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने पर फैसला राज्य सरकार लेगी। मुख्यालय स्थापना के चार कर्मचारी, कोषागार अथवा उप कोषागार में कार्यरत 20 डाटा एंट्री आपरेटर और एक अनुसेवक, सांस्थिक वित्त प्रभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों और भविष्य निधि निदेशालय के दो कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है।

आज 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में मुहर लगेगी। आज की कैबिनेट में वित्त विभाग के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट की इस बैठक में लंबे समय से अनियमित कर्मचारी होने की प्रताड़ना झेल रहे सैकड़ों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। वित्त विभाग ने मुख्यालय में कार्यरत सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक के लिए बढ़ा दिया है। इसका लाभ विभाग के ढाई दर्जन कर्मचारियों को सीधे मिलेगा। साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी रास्ता खुल जाएगा, जिन्हें अब तक कोर्ट का आदेश लाने के लिए कहा जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको राज्य में जितने भी अनियमित कर्मचारी नियमित हुए हैं, उन सभी के मामले में कार्रवाई कोर्ट के आदेश से हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई दफा ये वादा किया है कि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया जायेगा। सरकार ने इस पर गंभीरता पूर्वक विचार भी किया है। अनियमित कर्मियों और संविदा कर्मियों को नियमित करने को लेकर पिछले कुछ महीनों से सुगबुगाहट चल रही थी, अब खबर है कि कार्मिक विभाग एवं वित्त विभाग की संयुक्त कमेटी का भी गठन इसे लेकर किया गया था। कमेटी ने पूर्व में प्राप्त सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर अनुशंसा की और इसी कमेटी की अनुशंसा पर कर्मियों को नियमित किए जाने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close