झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी…सारंडा और कोल्हान में सुरक्षाबलों ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आईईडी बरामद और 11 बंकर तोड़े

The campaign against Naxalites continues in Jharkhand... Security forces took major action in Saranda and Kolhan, recovered 7 IEDs and destroyed 11 bunkers

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा और कोल्हान के घने जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान में कुल 7 आईईडी बम बरामद किए गए, साथ ही एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के बंकर सहित कुल 11 नक्सली ठिकानों और 6 मोर्चों को ध्वस्त किया गया।

एसपी आशुतोष शेखर ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारंडा के छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा और आसपास के इलाके पिछले एक महीने से सर्च अभियान के तहत हैं। इसी अभियान के तहत 5 आईईडी बम बरामद किए गए। इनमें 15 किलो, 10-10 किलो और 5-5 किलो वजन के बम शामिल हैं। सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बरामद बंकरों में एक बड़ा बंकर नक्सली सरगना मिसिर बेसरा का था, जिसकी सरकारी तौर पर एक करोड़ की इनामी राशि घोषित है। यह बंकर काफी विशाल और मजबूत था, जिसमें आपात स्थिति में मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ रुकता था। वहां 10 अन्य बंकर और 6 मोर्चा भी बनाए गए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह कोल्हान के टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया और बकराबेरा गांव के पास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 2 आईईडी बम मिले, जिनका वजन चार-चार किलो था। इन्हें भी मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस पूरे अभियान में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ और क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close