नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को कैंसर: जेल में बंद पति के लिए भावुक ट्वीट- स्टेज 2 है, आपका इंतजार नहीं कर सकती

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने ट्वीट किया है कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर है। वे आगे लिखती हैं- उनके (सिद्धू के) लौटने का इंतजार नहीं कर सकती। बता दें कि सिद्धू रोड रेज के मामले में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं और पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का ट्वीट

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें माफ कर दीजिए। हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन परीक्षा बार-बार होती है। कलयुग है।” वह आगे लिखती हैं, “माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर स्टेज दो पर है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में है जो उसने किया ही नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों को माफ कर दो। हर दिन बाहर तुम्हारा इंतजार करना शायद तुमसे ज्यादा तकलीफ दे रहा हो। हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश करते हुए, इसे साझा करने के लिए कहा। एक छोटी सी वृद्धि देखी, पता था कि यह खराब है।

अच्छे व्यवहार की वजह से जनवरी में उनकी रिहाई की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। लेकिन पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई विचार नहीं किया और न ही अभी तक राज्यपाल ने रिहाई के फाइल पर साइन किए हैं। पति की रिहाई में हो रही देरी के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को नवजोत कौर ने ट्वीटर पर खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब एक अप्रैल को उनकी रिहाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के 34 साल पुराने मामले में 1 साल की सजा सुनाई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close