झारखंड में प्रत्याशी का ऐलान: विधायक लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन से एक और प्रत्याशी का ऐलान, कांग्रेस के बाद अब इस पार्टी ने घोषित किये उम्मीदवार

रांची। बगोदर से विधायक बिनोद सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाकपा माले ने झारखंड की कोडरमा सीट से बिनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। गठबंधन के तहत झारखंड की 14 लोकसभा में से एक सीट कोडरमा भाकपा माले को मिलेगी। भाकपा-माले ने विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि विनोद सिंह के नाम पर इंडिया अलायंस ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन मजबूती से एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

बगोदर के विधायक विनोद सिंह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के साझा उम्मीदवार हैं। गिरिडीह जिले की बगोदर विधानसभा सीट से विनोद सिंह भाकपा माले के टिकट पर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। झारखंड में चंपाई सोरेन की अगुवाई वाली सरकार में शामिल सभी दल (कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले) इस गठबंधन I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं। इन चारों दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर है कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा 7 सीटों पर लोकसभा के चुनाव लड़ेगी। 5 सीट पर झामुमो अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा। राजद और भाकपा माले के उम्मीदवार एक-एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, खबर है कि राजद ने पलामू और चतरा दो लोकसभा सीटों पर दावेदारी की है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल और लोहरदगा से सुखदेव भगत को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close