गाजर का हलवा या काजू कतली: पसंद नापसंद के सवाल पर दूल्हा दुल्हन के बीच हुई तकरार, सात फेरे के बाद टूटी शादी

Carrot Halwa or Cashew Katli: Dispute between bride and groom on the question of likes and dislikes, marriage broken after seven rounds

अजब गजब। शादी की रस्मों के बीच डांस पार्टी, वाद विवाद, बराती के साथ मार पीट या नोक झोंक तो आम बात है पर दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी मामूली वाद विवाद पर बात तकरार तक पहुंचने की खबर सुनने को नहीं मिलती है। पसंद नापसंद की बात पर बात यहां तक पहुंच जाएगी ये किसी ने सोचा भी न होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला हरियाणा के रेवाड़ी में एक शादी से जुड़ा हैरान कर देने वाला है. यहां एक दूल्हे ने सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया. इसके पीछे उसने जो वजह बताई वो काफी हैरान करने वाली है. वहीं, दुल्हन ने भी अपनी बात रखी है. उसने बताया कि आखिर दूल्हे ने उसके साथ ऐसा क्यों किया.

दुल्हन का कहना है, “विवाद की शुरुआत खाने से हुई थी.मैंने कहा कि मुझे काजू कतली नहीं गाजर का हलवा पसंद है. इस पर उसने कहा कि तुम्हारी क्या ही वैल्यू, जो पसंद नापसंद का ध्यान रखा जाएगा. इसके बाद उसने कहा, मैं तो इंग्लिश मीडियम से पढ़ा हूं, तुम कितना पढ़ी हो. तुम पढ़ी-लिखी नहीं हो, इसलिए शादी नहीं करूंगा”, दुल्हन उसे कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि दूल्हे से उसके अजीबो-गरीब फैसले के बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा, “ये निजी बाते हैं, मैं लड़की को नहीं ले जाना चाहता. मैंने लड़की से पूछा, भविष्य में अगर मेरे पापा को कुछ हो जाता है और मुझे जानवर पालने पड़े तो क्या तुम जानवरों की देखरेख करोगी. इस पर उसने कहा कि मैं नहीं करूंगी. इसी बात पर मैंने उसे ले जाने से मना कर दिया”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close