एसडीओ पर मामला दर्ज: पत्नी की मौत मामले में परिजनों ने काटा बवाल, थाने में हंगामा, एसडीओ की तुरंत गिरफ्तारी की मांग, उधर सुरक्षा बढ़ायी गयी…

Case registered against SDO: Family members created ruckus in the case of wife's death, ruckus in the police station, demanded immediate arrest of SDO, on the other hand security was increased...

हजारीबाग। एसडीओ की पत्नी की मौत मामले में पूरे दिन हंगामा मचा रहा। हजारीबाग सदर के एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने आज थाने में हंगामा किया। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक आरोपी एसडीओ और उनके परिजनों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वो यहां से नहीं लौटेंगै। दरअसल एसडीओ की पत्नी अनीता कुमारी आग में गंभीर रूप से झुलस गयी थी। आरोप था कि एसडीओ ने ही उसे जलाया है। इलाज के दौरान अनीता की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हजारीबाग के एसपी ने बताया कि हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के विरुद्ध पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में लोहसिंघना थाना में शिकायत दर्ज कर ली गयी है। एसडीओ समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है,. जिसमें एसडीओ के पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार एवं छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी का नाम शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम थाने के आसपास किया गया था, दूसरी ओर सुबह सदर एसडीओ अशोक कुमार के आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई मजिस्ट्रेट के रूप में सदस्यों को तैनात किया गया है। इधर, जिसके बाद अनीता के मायके वालों ने आज खूब हंगामा किया। परिजनों ने लोससिंघना थाना के सामने शव के साथ थाने का घेराव किया। नाराज परिजन एसडीओ अशोक कुमार समेत सभी आरोपियों की तुरंत खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का कहना है कि आम जनता अगर इस तरह की घटना को अंजाम देता तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती है। परिजनों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की है. सभी आरोपी घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार सिंह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रांची से हजारीबाग लाने के दौरान कई बार परेशान किया है।

Related Articles

close