CBI कोर्ट का बड़ा फैसला: 1st JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में DSP राधा प्रेम किशोर को मिली जमानत
Big decision of CBI court: DSP Radha Prem Kishore gets bail in 1st JPSC appointment scam case

JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में डीएसपी राधा प्रेम किशोर को बड़ी राहत मिली है. बता दें कि JPSC नियुक्ति घोटाला में चार्जशीटेड डीएसपी राधा प्रेम किशोर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान CBI कोर्ट ने डीएसपी राधा प्रेम किशोर को राहत देते हुए उन्हें अग्रिम बेल दे दी है.
इस शर्त पर कोर्ट ने दी जमानत
ये खबर भी पढ़ें…
कोर्ट ने उन्हें पचास-पचास हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर अग्रिम बेल दी है. डीएसपी राधा प्रेम किशोर की ओर से अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने बहस की.
मालूम हो कि JPSC नियुक्ति घोटाला से जुड़े इस मामले में सीबीआई कोर्ट कई आरोपियों को अग्रिम बेल देने से इनकार कर चुका है, वहीं कई आरोपियों को हाईकोर्ट से अग्रिम बेल मिल चुकी है.
ये खबर भी पढ़ें…











