IPS संजय आनंद लाठकर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग की सुरक्षा का जिम्मा

IPS Sanja Anand Lathkar: झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर एक बार फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।

उन्हें केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा विभाग का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) सिक्योरिटी नियुक्त किया है। संजय लाठकर मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग के मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी

संजय आनंद लाठकर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय झारखंड पुलिस में एडीजी अभियान के पद पर कार्यरत थे। । और उन्हें एक तेज-तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक बार फिर संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं और परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी सिक्योरिटी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को एडीजी स्तर और वेतन पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सिक्योरिटी के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह नियुक्ति संजय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वह महाराष्ट्र के निवासी हैं, और अब उन्हें अपने राज्य में ही काम करने का मौका मिलेगा।संजय आनंद लाठकर की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद झारखंड पुलिस में एडीजी रैंक के अधिकारियों की कमी हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close