चाईबासा : 24 किलो का 3IED बम और 18 स्पाइक होल बरामद, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम

चाईबासा : जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाए 24 किलो के 3 आईईडी बम और 18 स्पाइक होल को पुलिस ने शुक्रवार को अलग- अलग जगह से बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा 27 मई 2023 से टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका एवं गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमा क्षेत्र में लगातार अभियान में चला रही है. इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है.

एसपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा ये आईईडी बम व स्पाइक होल पुलिस व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था. उन्होंने बताया कि बरामद इन विस्फोटकों को बरामद करने के बाद बम निरोधक दस्ता द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बरामद आईईडी बम 10, 08 व 06 केजी के थे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान जारी रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close