चक दे : टीम इंडिया में झारखंड की चार बेटियां…. एक ही जिले से तीन और एक ही गांव की दो खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह की पक्की….

रांची: झारखंड की बेटियां इन दिनों खूब कमाल कर रही है। महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम में चार खिलाड़ी झारखंड की है। स्पेन के वालेंसिया में 11-17 दिसंबर के बीच एफआईएच महिला हॉकी चैंपियनशिप होगी। 20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों सहित झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का शामिल किया गया है। जिन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनायी है, उनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं।

करगागुड़ी की ब्यूटी डुंगडुंग पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए चुनी गईं हैं। निक्की प्रधान जहां खूंटी की रहने वाली हैं, वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर और संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड के एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली हैं। निक्की प्रधान डिफेंडर, सलीमा टेटे मिड फिल्डर तथा संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जूनियर विश्व कप में ब्यूटी डुंगडुंग शामिल थी। शानदार खेल को देखते हुए उन्हें सीनियर टीम में जगह दी गई है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की हिस्सा रहीं निक्की प्रधान और सलीम टेटे के साथ फॉरवर्ड संगीता कुमारी का भी चयन हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close