Chandryan-3 Landing : चंद्रयान 3 लैंडिंग का पहला Video आया सामने, आप भी देखें खूबसूरत नजारा

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है. लैंडिंग का वीडियो भी सामने आ गया है. इसके साथ ही भारत उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिन्होंने चांद पर अपना परचम लहराया है. भारत से पहले केवल अमेरिका, रूस और चीन ही सफतलापूर्वक चांद पर अपने स्पेसक्राफ्ट भेज चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, इनमें से किसी भी देश ने अपना स्पेसक्राफ्ट साउथ पोल पर लैंड न करवाया है. यह पहला मौका है जब कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना स्पेसक्राफ्ट को उतारेगा. यह ही वजह कि दुनिया भर के साइंटिस्ट चंद्रयान पर नजरें लगाए बैठे हैं.

बता दें कि चंद्रयान-3 इस साल 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस रिस्रच सेंटर से लॉन्च किया गया था. यह स्पेसक्राफ्ट व्हीकल मार्क-3 के जरिए पृथ्वी के ऑर्बिट में पहुंचा. इसके बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गानाइजेशन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने बर्न प्रक्रिया के जरिए स्पेसक्राफ्ट को चांद के ऑर्बिट में शिफ्ट कर दिया था.

Related Articles

close