झारखंड के स्कूलों में समय में बदलाव: शिक्षा विभाग से पैरेंट्स एसोसिएशन की मांग, जानिये कितने बजे से कितने बजे तक स्कूल संचालन की उठी मांग

Change in timings in Jharkhand schools: Demand of Parents Association from Education Department, know from what time to what time the demand for school operation has been raised

Jharkhand School Timing: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। तीखी धूप और लू के थपेड़े से जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अधिकांश जगहों पर तापमान 45 डिग्री से पार पहुंच गया है, ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों में देखने को मिल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिहाजा स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेजी से उठने लगी है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान बहुत ज्यादा हो चुका है ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग में भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी की स्थिति और भी भयावह होने वाली है। ऐसे में शिक्षा विभाग को संवेदनशीलता दिखाते हुए, स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव करना चाहिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है, कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव करते हुए सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक का समय निर्धारित करने की मांग की है। जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके और मौसम का बुरा प्रभाव उन पर ना पड़ सके।

 

अब जबकि गरमी में स्कूल के समय में बदलाव की मांग उठने लगी है, तो शिक्षा विभाग की तरफ से उठाये जाने वाले कदम पर हर किसी की नजर होगी। शिक्षा विभाग संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ अहम कदम उठा सकते हैं।

Related Articles

close