चतरा: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

चतराः जिले में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली. जवान का नाम निहाल सिंह है, वह सीआरपीएफ 190 बटालियन में चालक था. वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के केडिमो पोस्ट पर वो तैनात था. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

बता दें कि जवान निहाल सिंह राजस्थान के दौसा का रहने वाला था. आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close