सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लैंड कराया देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली की पहली फ्लाइट….निशिकांत दुबे सहित 12 सांसद और 40 विशिष्ट अतिथि उतरे फ्लाइट से ..

देवघर । एयरपोर्ट के इतिहास में आज बड़ा अध्याय जुड़ने वाला है। आज दोपहर 2.45 बजे पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड करने वाली है। पहली कमर्शियल इंडिगो के अधिकारियों की टीम कोलकाता से देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। फ्लाइट के लैंड करते हीं वाटर कैनन से सैल्यूट किया जाएगा। इस फ्लाइट में 12 सांसद सहित कुल 40 विशेष अतिथि आ रहे हैं। आज की फ्लाइट इसीलिए चर्चा में है क्योंकि इसे छपरा के सांसद और पेशेवर पायलट राजीव प्रताप रूडी अपने को – पायलट आशुतोष शेखर के साथ विमान को लेकर आ रहे है।

विमान में ये होंगे विशेष अतिथि

विमान से आने वाले 12 सांसदों में डॉ निशिकांत दुबे, राजीव प्रताप रूडी, मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन, सांसद अनुराग शर्मा, प्रवेश वर्मा, कमलेश पासवान, सुनील सिंह, रविंद्र कुशवाहा व सुब्रत पाठक शामिल है। अन्य विशेष अतिथि में अभिनेता शेखर सुमन भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे गायक रितेश पांडे और दीपक ठाकुर है। फ्लाइट के पायलट छपरा के सांसद राजीव प्रताप रुडी और कैप्टन आशुतोष शेखर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे के साथ शाहनवाज हुसैन,पायलट राजीव प्रताप रूडी एवम अन्य

मशहूर बैंड व ढोल नगाड़ा और मांदर से होगा स्वागत

देवघर एयरपोर्ट बनने के बाद गोड्डा सांसद पहली बार दिल्ली से फ्लाइट से आ रहे हैं। एयरपोर्ट के बाहर गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे समेत सांसद राजीव प्रताप रूडी भोजपुरी के 3 बड़े स्टार सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक और सांसद अनुराग शर्मा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, यूपी के सांसद कमलेश पासवान और सुब्रत पाठक का स्वागत राजशाही अंदाज में करने की तैयारी है। फूलों की वर्षा के साथ सांसदों के स्वागत में कोलकाता के मशहूर महबूब बैंड समेत स्थानीय बैंड, ढोल नगाड़ा और घोड़े मंगवाए जा रहे हैं। मांदर की थाप पर आदिवासियों नृत्य के साथ साथ सभी सांसदों को एयरपोर्ट से देवघर बाजार तक लाया जाएगा।

विमान उड़ाते राजीव प्रताप रूडी

रोड शो की भी है तैयारी

अतिथियों का एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर इनरव्हील व रोटरी क्लब की महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। देवघर एयरपोर्ट से लेकर डाबर ग्राम तक राज शाही अंदाज में रोड शो होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर एयरपोर्ट और इंडिगो फ्लाइट

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की पूरी है संभावना

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया देवघर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भविष्य में कभी भी बन सकता है इसकी पूरी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close