अपहरण मामले में फरार आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी, निकाला गया जुलूस

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दिल्ली से प्रिंस बागड़े, अंशुल और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। गुढ़ियारी थाने के रामनगर थाने में अपहरण और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, आरोपी और पीड़ित दोनों दोस्त हैं। पुराने विवाद के चलते आरोपी प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक की पिटाई की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे एक कमरे में बंद कर जमकर पीटा। बेसबॉल बैट से पिटाई का वीडियो भी बनाया। इसके बाद गुंडों ने वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक की गुढ़ियारी इलाके में एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद इलाके में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई, जिससे युवक बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर सड़क पर छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close