CG NEWS : सीएम समेत रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ पुरा मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल, सीएम ने कहा– रामलला से प्रदेश की खुशहाली की करेंगे कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना हो गया हैं। जहां सीएम साय रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुश हाली की कामना करेंगे। इस दौरान रामलला को शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णु भोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे। वहीं अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल संग विशेष विमान से रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामलला के लिए साथ ले जा रहें विशेष सामाग्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले मीडिया से हुई चर्चा में कहा कि, आज पूरे मंत्रिमंडल के साथ हम अयोध्या जा रहे हैं, जहां भगवान राम अपने वनवास काल में शबरी के झूठे बेर खाये थे। इस लिहाज से हम रामलला के लिए शिवरीनारायण के बेर, विष्णु भोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू समेत और भी अन्य सामग्री लेकर जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*नेताम ने कहा –प्रदेश की सुख समृद्धि की करेगें प्रार्थना*

वहीं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, भगवान राम से हम प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। बड़े लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ अच्छी बारिश की कामना की। वहीं अयोध्या दर्शन पर कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में जो जूतमपैजार चल रहा है, उसे पहले देखना चाहिए। महंतजी खुद जीत गए, लेकिन दूसरों को हरा दिए. यह देखना चाहिए।

Related Articles

close