जनजातीय महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, CM हेमंत सोरेन ने किया जबरदस्त स्वागत, किया सम्मानित

रांची 10 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

जनजातीय महोत्सव में दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल को सखुआ का पौधा तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड की बेटी महिला हॉकी खिलाड़ी का सम्मानित करते हुए अतिथिगण

समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे।

झारखंड की बेटी से झारखंड कि पहचान लेते सीएम भूपेश बघेल

वहां श्री बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा छत्तीसगढ़ के सीएम की सखुआ का पेड़ देते हुए

Related Articles

close