छत्तीसगढ़ में हो रही आफत की बारिश : मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया यलो अलर्ट, तूफानी बारिश की दी चेतावनी

रायपुर। देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार होती बारिश से लोगों का हाल बुरा है। वहीं भारी बारिश के चलते कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कही बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कही भूस्खलन से तबाही मची हुई, तो कही भूकंप के झटके पड़ रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो बारिश इतनी तेज हो रही है, कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है। इसके साथ ही लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हर कोई परेशान हो गया है। ऐसे में ये मौसम और कितने दिन लोगों को सताने वाला है, इसकी जानकारी हम आपको यहां देने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

प्रदेश में बीते तीन चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जहां शाम होते ही मौसम कुछ साफ़ नजर आ रहा है, तो वहीं रोज सुबह हल्की मुसलाधार बारिश से लोग परेशान है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां सुबह से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मिली के मुताबिक, मानसून टर्फ बनने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार हल्की बारिश देखने को मिल रही है। जहां सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सरगुजा संभाग में भी अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि, एक से दो दिन तक ऐसे ही हालत बने रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक महीने का कोटा हुआ पूरा : मौसम विभाग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने लगभग इस माह का कोटा पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक प्रदेश में हो रही बारिश में केवल 4 फीसदी की ही कमी रह गई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने करीब 8 फीसदी कमी को पूरा कर दिया हैं । एक जून से अब तक 495.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, हालांकि 487.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिसमें अब तक दो प्रतिशत का ही अंतर है।

बारिश की वजह से तापमान हुआ कम

वहीं, प्रदेश के तापमान की बात करें तो इस सीजन में तापमान लगातार बारिश होने की वजह से 25 से 28 डिग्री के भीतर है। अगले तीन से चार दिन में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान की बात करें तो रायपुर का तापमान 26 डिग्री, बिलासपुर का 26.4, अंबिकापुर का 30.4, जगदलपुर का 24.6 डिग्री है।‌ वहीं, न्यूनतम की बात करें तो रायपुर का तापमान 23.7 डिग्री, बिलासपुर का 25.4, अंबिकापुर का 24.2, जगदलपुर का 22.4 डिग्री है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिलासपुर, गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भी मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर लोगों क चेतावनी दी गई है।

Related Articles

close