कोयला घोटाले की जांच का बढ़ा दायरा, कोर्ट ने कांग्रेस विधायक समेत 11 को भेजा समन, कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश

रायपुर। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए कोयला घोटाला मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सौम्या चौरसिया, आईएएस रानू साहू समेत 15 लोग पहले ही न्यायिक हिरासत में है। वहीं अब कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव व आरपी सिंह के खिलाफ 500-500 का जमानती वारंट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। ईडी के विशेष कोर्ट ने इन सभी को 24 अगस्त को न्यायालय में पेश होने की बात भी कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई समेत 15 लोग न्यायिक हिरासत में है। बीते दिन हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन सभी की न्यायिक हिरासत 24 अगस्त तक बढ़ा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close