लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर एसडीएम की कार्यवाही, अवैध क्लिनिक को किया सील, आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के साल्हेवारा से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आमगांव में अवैध क्लीनिक संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों आरोपियों की क्लीनिक को सील कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि, गांवों में झोला छाप डॉक्टरों की कमी नहीं है। अक्सर लोग खुद को डॉक्टर बताकर क्लीनिक खोल लेते हैं, और लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे मामले ग्राम पंचायत आमगांव और ग्राम राजाबर से भी सामने आया है। जहां पर मन्नू सागरे और अंजू ने अवैध क्लीनिक खोल रखा था। सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी, एसडीएम रेणुका रात्रे और पुलिस प्रशासन ने मिलकर क्लीनिक को सील कर दिया और सारी दवाईयों को जब्त कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close