दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर निर्मम तरीके से युवक की…, 2 दिन से पॉलीथिन में लेकर आरोपी घूम रहा कटे हुए अंग

बलरामपुर। प्रदेश में आपराधिक मामले कम नहीं हो रहे। आये दिन लगातार कोई न कोई संगीन मामला सामने आते रहता है, ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां एक युवक के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी गई, आरोपियों ने उसके के पिता को डरा-धमकाकर शव को दफन भी करा दिया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कब्र खुदवाकर लाश को निकलवाया, बता दें कि, मामला सामरी थाना क्षेत्र के डूमरखोली गांव का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 जुलाई को विनोद बिरजिया को गांव के ही लोगों ने साजिश के तहत युवकों ने बुलाया था। उन्होंने विनोद को शराब भी पिलाई, इसके बाद गांव के बाहर लेजाकर उसका हाथ और प्राइवेट पार्ट काट दिया। ज्यादा खून बह जाने से विनोद की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को गांव के बाहर जंगल में दफना दिया। बताया जा रहा है कि, विवाद महुआ चोरी से जुड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन को मारने की दी धमकी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं विनोद को मारने के बाद आरोपी मगधु बिरजिया ने विनादे बिरजिया के पिता खुलु और परिजन को धमकी दी और शव को दफन करा दिया। दरअसल, विनोद बिरजिया शराबी व्यक्ति है, वह लोगों के घरों से फावड़ा, कुदाल, कुल्हाड़ी और अन्य सामान चुराता था और उसे बेचकर मिले पैसों से शराब पी जाता था। उसने मगधु के घर से भी महुआ चोरी की थी और बेचकर मिले पैसों से शराब पी ली थी। जिससे वह गुस्से में था। वहीं बीते मंगलवार को सामरी पुलिस को जानकारी मिली की एक युवक की हत्या कर शव दफना दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने तहसीलदार शशिकांत दुबे की मौजूदगी में कब्र खुदवाया और शव निकाला गया। पोस्टमॉर्टम में युवक के दोनों हाथ कोहनी के पास से काटने और प्राइवेट पार्ट काटने की पुष्टि हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद दोबारा दफन करा दिया गया।

कटा हुआ अंग लेकर घूम रहा था आरोपी

परिजन ने बताया कि, विनोद की हत्या के बाद मगधु बिरजिया एक थैले में कटा हुआ हाथ लेकर गांव में घूम रहा था। परिजन को 19 जुलाई को पता चला कि, विनोद की हत्या हो गई है। वहीं आरोपी ने उसके पिता और परिजन को घटना की रिपोर्ट नहीं करने की धमकी दी थी। परिजन ने डर कर शव को दफना दिया था।

हत्या के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं, बताया जा गांव से फरार

सामरी थाना के प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि, पुलिस आरोपी मगधु बिरजिया की तलाश कर रही है। उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। दो दिनों तक वह गांव में था, इसके बाद फरार हो गया है। उसके पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि हत्या में कितने लोग शामिल हैं।

Related Articles

close