झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित, हर प्रकार की मदद का दिया भरोसा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप खेल कर लौटी झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की और उनका अनुभव जाना। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की और हर प्रकार की मदद करने का भरोसा दिया। सभी खिलाड़ी भी मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश थी।

मुख्यमंत्री से मिलने वाली खिलाड़ियों में भारतीय अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करना और मैदान में दमखम दिखाना, महिला फुटबॉल में देश को विश्व पटल पर ले जाना गौरवान्वित करने वाला क्षण है

टीम इंडिया समेत झारखंड की हमारी होनहार बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप आगे बढ़ें, आपका भाई आपके साथ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close