मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का निधन, सीएम ने नेमरा पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Hemant Soren's uncle Jagdish Soren passed away, CM reached Nemra and paid tribute

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का निधन हो गया है। यह दुखद समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और शनिवार को नेमरा पहुंचकर पारिवारिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा,

“आदरणीय चाचाजी जगदीश सोरेन जी का जाना हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वर्गीय जगदीश सोरेन लंबे समय से सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और समाज में उनका सम्मानजनक स्थान था। उनके निधन से नेमरा क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

राज्य भर के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

close