बच्ची की मौत: पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पिता ने 4 साल की बेटी को लगा दी थी आग, रिम्स में बच्ची की मौत

लोहरदगा: पिता की हैवानियत की शिकार 4 साल की बच्ची ने आखिरकार दम तोड़ ही दिया। रिम्स में इलाज के दौरान सोमारी की मौत हो गई। इस घटना से सोमारी के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों ने सोमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी थी। ग्रामीणों के साथ साथ किस्को थाना प्रभारी सनी कुमार ने भी आर्थिक सहयोग दिया था। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

नशे में धुत पिता ने बेटी को कर दिया आग के हवाले

लोहरदगा जिले के किस्क थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पप्पू तूरी ने अपनी 4 साल की बेटी सोमारी कुमारी को कमरे में बंद कर आग लगा दिया था। जिसमें सोमारी 80% तक जल गई थी। उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को सोमारी की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपित पिता को पुलिस ने भेजा जेल

इस मामले में किसको थाना पुलिस ने आरोपित पप्पू तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से लोग हैरान परेशान हैं। लोगों ने सोमारी के इलाज को लेकर हर संभव सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने से लेकर रांची रिम्स में इलाज के दौरान भी सहयोग प्रदान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close