स्कूलों में छुट्टी : भीषण बारिश का कई राज्यों में रेड अलर्ट, 15 से ज्यादा जिलों में छुट्टी का आदेश, पहली से आठवीं तक की कक्षाएं रहेगी बंद…

Holiday in schools: Red alert in many states due to heavy rains, holiday ordered in more than 15 districts, classes from 1st to 8th will remain closed...

Heavy Rain School Closed : इस समय देश मूसलाधार बारिश से जूझ रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच बारिश की वजह से कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की आदेश दिया गया है। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपी में स्कूलों में छुट्टी का आदेश 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।बारिश के चलते डीएम के आदेश पर कक्षा 01 से 08 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद रखने का निर्देश दिया गया। सोमवार को भी स्कूल बंद रहे और अब छुट्टी को एक दिन और बढ़ा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पीलीभीत में बाढ़ का खतरा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीलीभीत जिले में तीन दिन से हो रही बारिश ने तराई क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नेपाल सीमा से सटे गांवों में शारदा और जगबूड़ा नदियां उफान पर हैं। खेतों और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से धान और सब्जी की फसलों को नुकसान की आशंका है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तीन सितंबर तक आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

 

उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात

उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश और चार जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सरकार ने राज्य के सभी 13 जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उधम सिंह नगर जिले में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हुई है और कई स्थानों पर लोग अब भी फंसे हुए हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर हैं। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद शिमला, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, कुल्लू और मनाली सब-डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

close