झारखंड : महाकुंभ में भगदड़ को लेकर सीएम हेमंत ने शोक संवेदनाएं की प्रकट

बीती रात महाकुंभ में भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल हुए हैं. महाकुंभ के भगदड़ को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है.
सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है।
मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं। इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ये खबर भी पढ़ें…
पूर्ण आशा है की भारत सरकार इस घटना की पूरी तरह से जांच करेगी और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। हम सभी को मिलकर ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में सुरक्षा के उचित इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि ऐसी घटना दुबारा ना हो।












