नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए सैफई जाएंगे CM हेमंत सोरेन, निधन पर जताया शोक

रांची: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया। नेताजी का शव सैफई लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के दिग्गज नेताओं ने नेताजी के निधन पर शोक जताया है। सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए सैफई जाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा आदरणीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पार्थिव शरीर के अंतिम अंतिम दर्शन करने हेतु कल सैफई जाऊंगा। इसके पहले सीएम ने ट्वीट कर कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ता और प्रशंसकों को दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीति युग का हुआ अंत

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से काफी आहत हूं। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गए।

Related Articles

close