CM हेमंत सोरेन का ट्वीट – “15 अगस्त तक पुरानी पेंशन योजना बहाल करूँगा”

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिर कहा है कि 15 अगस्त तक झारखंड के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी। मुख्यमंत्री आज शाम रांची को मोरहाबादी मैदान में आयोजित जयघोष सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने मौजूद झारखंड के हजारों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि

मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि 15 अगस्त तक प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल किया जायेगा। 15 अगस्त तक झारखंड में हम पुरानी पेंशन बहाल कर सकें , इसके लिए मुझे आप सभी का सहयोग चाहिए। समस्या बहुत है, इन सबके बीच मुझे मुझे थोड़े वक्त की जरूरत है। भारत सरकार चाहती तो आपलोगों को पेंशन दे सकती थी, पर उसने बंद कर दिया। आज के वक्त में जीवन कैसे चले ,कैसे सुरक्षित रहे इसकी चिंता हमेशा रहती है। हमारी सरकार कर्मचारियों के बारे में सोचती है। मैं 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर आश्वस्त करना चाहता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के बाद मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन बहाल करने की कोशिश करूंगा।

मुख्यमंत्री ने वहीं एक अन्य ट्वीट में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्य के कर्मचारियों के हित की रक्षा होगी। आज रांची के मोरहाबादी मैदान में NMOPS की तरफ से जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। प्रदेश भर के कर्मचारी कोने-कोने से रांची पहुंचे थे। हालांकि आज पूरी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ही महासम्मेलन के मंच से पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान कर देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक का टाइम लिमिट देकर कर्मचारियो का इंतजार लंबा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close